देवरिया, अप्रैल 3 -- कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के ग्रामसभा गड़हिया पाठक निवासी हरिकेश यादव ने डीएम को शिकायती पत्र सौंप कहा है कि उनके काश्तकारी जमीन के बगल में गांव के ही एक व्यक्ति को नवीन परती की जमीन पर आवासीय पट्टा आवंटित किया गया है, जो अपने आवंटित पट्टे की जमीन से तीन गुना अधिक के हिस्से पर निर्माण करा रहा है। इस मामले में पूर्व में भी मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की जा चुकी है। उस दौरान बिना राजस्व अभिलेखों की जांच के ही रिपोर्ट लगा दिया गया है, जो गलत है। आरोप है कि स्थानीय लेखपाल की मिलीभगत से यह निर्माण कराया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...