हरदोई, जून 9 -- बेनीगंज। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के इटिहा पुरवा गांव में पट्टे के तालाब में कथित रूप से जहरीला पदार्थ डालने से बड़ी संख्या में मछलियों के मरने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इटिहा पुरवा निवासी सुग्रीव ने आरोप लगाया कि गांव के निकट निशान पुरवा स्थित तालाब का मत्स्य पालन पट्टा उसके नाम है, जिसमें वह मछली पालन का काम कर रहा है। आरोप है कि गांव निवासी उत्तम और झरोइया निवासी सत्येंद्र सिंह ने तालाब में कोई जहरीला पदार्थ डाल दिया। इससे तालाब में पाली गई सभी मछलियां मर गईं। यह भी पढ़ें- मढ़ौरा के दो तालाबों में डाला जहर, 30 लाख की मछलियां मरी तहरीर के आधार पर बेनीगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी सतीश चंद्र ने बताया...