प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 19 -- पट्टी। पट्टी बार एसोसिएशन का चुनाव 17 जून को होना तय किया गया है। पट्टी बार एसोसिएशन के एल्डर कमेटी के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत सिंह ने बताया कि 21 22, 23 मई को नामांकन पत्र की बिक्री दोपहर 2 बजे तक की जाएगी। 25 और 26 मई को दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। 27 मई को नामांकन पत्रों की जांच व वापसी की तिथि निश्चित की गई है। इसके बाद पदाधिकारी अपना प्रचार-प्रसार करेंगे। बुधवार 17 जून को चुनाव व मतगणना दोनों संपन्न कराई जाएगी। इस दौरान एल्डर कमेटी के अध्यक्ष अच्छे लाल ओझा, शीतला प्रसाद सिंह, कमलेश शुक्ला, संसार बहादुर सिंह समेत अन्य बार के सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...