गोरखपुर, फरवरी 10 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने ही पट्टीदार पर गलत नीयत से छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार 5 फरवरी की रात करीब आठ बजे आरोपी राजू प्रसाद पुत्र स्वर्गीय स्वामीनाथ उसके घर आया। उस समय वह घर में अकेली थी। आरोप है कि आरोपी ने गलत नीयत से उसे पकड़ लिया और अभद्र हरकत करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पूर्व में भी कई बार इस तरह की हरकत कर चुका है, लेकिन बदनामी के डर से उसने शिकायत नहीं की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी सहित अन्य संबंधित धाराओं म...