कौशाम्बी, मार्च 29 -- करारी थाना क्षेत्र के चक सहाबुद्दीनपुर गांव निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि 28 मार्च की सुबह पट्टीदार पारिवारिक बंटवारे को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर घर में घुसकर मां आशा देवी व बहन पिंकी की पिटाई की। हमलावरों ने दीवार ढहा दी। गृहस्थी का सामान भी नष्ट कर दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विनय यादव, उसके भाई मुकेश यादव, बहन विनीता देवी व परिवार की निशा देवी के खिलाफ केस दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर सियाकांत चौरसिया ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...