कौशाम्बी, मई 5 -- नगर पालिका परिषद भरवारी के किदवई नगर मोहल्ले की मोगीशा बानो ने बताया कि मंगलवार की सुबह पट्टीदार पारिवारिक बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पति गुलाम गौस को भी पीटा। इस दौरान देवर ने कुछ ज्यादा ही अभद्रता की। आरोपियों ने घर में घुसकर बक्से में रखा 50 हजार रुपया भी लूट लिया। घटना की सूचना के बाद पहुंची 112 नंबर पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पीड़ित महिला ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर एसपी सत्यनारायण प्रजापत को दी है। उन्होंने कोखराज थाना प्रभारी को आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई कराने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...