गोंडा, मार्च 5 -- कटरा बाजार। भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी कटरा बाजार ले जाया गया जहां हालत नाजुक देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोंडा रेफर कर दिया है। थाना क्षेत्र के खालेपुरवा कौड़हा जगत निवासी ज्ञान सिंह गुरुवार को दोपहर में डीजल लाने पंप पर गये थे। डीजल लेकर वापस लौटते समय घर के पास पहले से गेहूं के खेत में मौजूद उनके पट्टीदारों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। हमले में उनको गंभीर छोटे आई और वे घायल होकर गिर पड़े। हल्ला गुहार सुनकर पहुंचे परिजनों ने घायलावस्था में उन्हें सीएचसी कटरा बाजार ले गए जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोंडा रेफर कर दिया। चिकित्सक डॉ अरुण सिंह ने बताया कि हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.