कौशाम्बी, मई 6 -- मंझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टीदारों के बीच जमीन बंटवाने को लेकर हुई मारपीट के मामले में कोखराज पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।नगर पालिका परिषद भरवारी के पुरानी बाजार मोहल्ले में मंगलवार की सुबह बंटवारे को लेकर पट्टीदारों के बीच मारपीट हुई थी। इस दौरान एक पक्ष से गुलाम गौस व उसकी पत्नी मुगीशा बानो तथा दूसरी तरफ से मो. मुस्तफा एवं उसकी बहन शाहजहां को चोटें आई थीं। घटना के दौरान मोहल्ले में अफरातफरी मच गई थी। कोखराज इंस्पेक्टर सीबी मौर्य ने बताया कि भरवारी चौकी पर तैनात आरक्षी शिवांक गौतम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- पट्टीदारों ने दंपती को बेरहमी से पीटा, लूटपाट जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...