गोरखपुर, अप्रैल 4 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज के मझौना गांव में पट्टीदारी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। पीड़ित रवि प्रकाश मिश्रा ने तहरीर में बताया कि 29 मार्च को पूना से घर लौटे थे। 30 मार्च की रात करीब 9:15 बजे उनके पट्टीदार कृष्ण मुरारी मिश्रा, हरिहर मिश्रा, सर्वेश मिश्रा व प्रवेश मिश्रा लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर पहुंचे और हमला कर दिये। हमले में उन्हें गंभीर चोट आई। हमलावर उन्हें मरा समझकर मौके से फरार हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के कृष्ण मुरारी मिश्रा ने कहा, रवि प्रकाश मिश्रा पिछले दो दिनों से उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज कर रहा था। 30 मार्च की रात करीब 9:30 बजे वह धारदार हथियार लेकर उनके घर पहुंचा और हमला क...