छपरा, जून 12 -- फोटो 19 मढ़ौरा अस्पताल में शुक्रवार को इलाज के दौरान पटेढ़ी जलाल निवासी झुलसी सुनीता देवी मढ़ौरा, एक संवाददाता।

पट्टीदारी विवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के पटेढ़ी जलाल गांव में शुक्रवार की सुबह पट्टीदारी के विवाद में एक महिला पर खौलता हुआ पशु आहार (पखेउ) फेंक दिए जाने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। घायल महिला की पहचान टुनटुन यादव की 30 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पट्टीदारी को लेकर महिलाओं के बीच कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान सुनीता देवी का विवाद राधिका देवी की पुत्री निक्की कुमारी से हो गया।

घायल महिला का इलाज आरोप है कि बहस बढ़ने पर राधिका देवी आक्रोशित हो गई और घर में रखा खौलता हुआ पखेउ सुनीता देवी पर उड़ेल दिया। गर्म पदार्थ शरीर पर गिरते ही महिला दर्द से छटपटाने लगी। घटना के बाद परिजन...