पट्टा निरस्त करने का आरोप लगाते हुए तहसील पर प्रदर्शन
गाज़ियाबाद, मई 20 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। गांव तलहैटा में 120 पट्टों के निरस्त कराने का प्रशासन पर आरोप लगाते हुए लोगों ने बुधवार को तहसील में प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पट्टे का निरस्तीकरण रद्द कराने की मांग की गई। गांव तलहैटा से बुधवार को बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग मोदीनगर तहसील पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि वर्ष 1976 में लोगों को 120 पट्टे आवंटित किए गए थे। तभी से पट्टों की इन जमीन पर लोग खेती करते आ रहे हैं। अब प्रशासन इन पट्टों को निरस्त कर अवैध कब्जा बता रहा है। एसडीएम ने उन्हें मामले की जांच कराने का भरोसा दिया। इस मौके पर सपा नेता देवव्रत धामा, देवीशरण जाटव, शशिभूषण जाटव, भीम सिंह जाटव, नरेश जाटव, विनोद कुमार, राजपाल, वेदपाल जाटव, सचिन जाटव, राहुल जाटव, अमन सिंह, बाबी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.