मैनपुरी, फरवरी 26 -- तहसील क्षेत्र के ग्राम छाछा में पट्टे की भूमि निरस्त किए जाने तथा मौजा मुडई में किसानों को उचित मुआवजा न मिलने के विरोध में भाकियू के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। गुरुवार को दर्जनों किसान तहसील पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। जिलाध्यक्ष मुकेश यादव ने आरोप लगाया कि ग्राम छाछा में बिना समुचित जांच के पट्टे निरस्त कर दिए गए, जिससे पात्र लोग परेशान हैं। उन्होंने मांग की कि यदि धारा 57ख के अंतर्गत पट्टे सही पाए जाएं तो उन्हें निरस्त न किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम मुडई में किसानों की भूमि सरकार द्वारा औने-पौने दामों में खरीदी जा रही है और दिया गया मुआवजा उचित नहीं है। चेतावनी देते हुए कहा कि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

हिंदी हिन...