हरदोई, फरवरी 12 -- सुरसा। मोहकमपुरवा गांव में पट्टा दिलाने के नाम पर 3 लाख 41 हजार की ठगी हो गई। पीड़ित जयपाल, जय कुमार, रामलखन, रामलड़ैते व प्रशांत कुमार ने बताया कि मार्च 2023 में मोहल्ला धन्नुपुरवा निवासी एक युवक गांव आया और स्वयं को राजस्व कर्मचारी बताते हुए पट्टे की भूमि की जांच करने की बात कही। आरोप है कि उसने अल्पभूमिधारकों का पट्टा कराने का झांसा देकर 13 अप्रैल 2023 को कुल 3.41 लाख ले लिए और एक सप्ताह में कागजात उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। 11 मार्च 2025 को आरोपी ने गवाहों के सामने स्टाम्प पेपर पर रुपये लौटाने का लिखित आश्वासन दिया, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया। साथ ही रुपये वापस मांगने पर आरोपी पक्ष ने अभद्रता करते हुए धमकी दी। ग्रामीणों ने मामले में धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर धनराशि वापस दिलाए जाने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.