वाराणसी, मार्च 29 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान संवाद। पवित्र नदियों, सागर के जल और वैदिक मंत्रोच्चार से शनिवार को प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। अयोध्या के राज सिंहासन पर उनके आरूढ़ होते ही मानसरोवर तीर्थ क्षेत्र की गलियां जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठीं। काशी केदार खंड के श्रीराम तारक आंध्र आश्रम में श्रीराम साम्राज्य पट्टाभिषेक महोत्सव के मुख्य अनुष्ठान में कई विद्वान जुटे। मानसरोवर तीर्थ स्थित श्रीराम तारक आंध्र आश्रम में 10वें दिन प्रातः काल से ही उत्सव मंडप वेद घोष की स्वर लहरियों से गूंज उठा। मुख्य आचार्य उलिमिरी सोमायजुलू के निर्देशन में पवित्र नदियों और सागर के जल से श्रीराम प्रभु का मस्तकाभिषेक किया गया। तत्पश्चात, राज्याभिषेक की रीति पूरी की गई। राजसी परिधानों में सजे-धजे प्रभु श्रीराम और माता जानकी को सिंहासनारूढ़ कराया गय...