वाराणसी, मार्च 28 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान संवाद। वेद मंत्रों की गूंज के बीच वैदिक विद्वानों में देश की सभी पवित्र नदियों और सागर के जल से अभिषक्त कर श्रीराम प्रभु को अयोध्या के राजसिंहासन पर आरूढ़ कराया गया। इसके साथ ही मानसरोवर तीर्थ क्षेत्र की गलियां राजाधिराज श्रीराम की जयकारों से गूंज उठीं। अवसर था काशी केदार खंड के श्रीराम तारक आंध्र आश्रम में हो रहे श्रीराम साम्राज्य पट्टाभिषेक महोत्सव के मुख्य अनुष्ठान का। मानसरोवर तीर्थ स्थित श्रीराम तारक आंध्र आश्रम में बीते दस दोनों से मनाए जा रहे उत्सव के 10वें दिन प्रातः काल से ही उत्सव मंडप वेद घोष की स्वर लहरियों से गूंज उठा। महोत्सव के मुख्य आचार्य उलिमिरी सोमायजुलू के निर्देशन में देश की पुण्य सलिला नदियों और सागर के जल से श्रीराम प्रभु का मस्तकाभिषेक किया गया। इसके पश्चात राज्याभिषेक की स...