गुड़गांव, सितम्बर 21 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। पटौदी-फर्रुखनगर में पद्यमा योजना के लिए जमीन खरीद में देरी होगी। यहां के 12 गांवों की 1800 एकड़ जमीनों पर विवादों की पहले जांच होगी। औद्योगिक स्थापित करने के लिए जमीन खरीद प्रक्रिया आएगी। हरियाणा सरकार पद्मा योजना के तहत 143 ब्लॉकों में मिनी औद्योगिक पार्क स्थापित करने के लिए जमीन खरीद और अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू की है। शुरुआती चरणों में पारंपरिक तरीकों से जमीन खरीदने, किसानों के मुकदमों और भूमि स्वामित्व के विवादों के कारण परियोजनाओं में देरी देखी जा रही है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए सरकार ने अपनी नीतियों में बदलाव किए हैं। एचएसआईआईसी के अधिकारियों ने कहा कि पुराने नियमों के तहत जबरन भूमि अधिग्रहण करने से किसानों में असंतोष रहता था। जिससे कोर्ट केस होते थे और योजनाएं वर्षों तक लटक जाती...