गुड़गांव, मार्च 29 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। शहर के पटौदी चौक से नागरिकअस्पताल की ओर जाने वाले राहगीरों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। नगर निगम द्वारा सीवर लाइन की सफाई और मरम्मत का कार्य शुरू किए जाने के कारण इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है। यह कार्य 28 मार्च से 30 मार्च 2026 तक चलेगा। रात दस बजे से सुबह छह बजे तक रहेगा बंदयातायात पुलिस और नगर निगम के अनुसार, सड़क मार्ग पर काम केवल रात के समय किया जाएगा ताकि दिन में ट्रैफिक प्रभावित न हो। रात्रि दस बजे से सुबह छह बजे तक इस खंड पर किसी भी वाहन के आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। सुबह छह बजे के बाद मार्ग को सामान्य यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।ट्रैफिक जाम से बचने के लिए प्रशासन ने निम्नलिखित वैकल्पिक रास्तों का सुझाव दिया है। पटौदी चौक से नागरिक अस्पताल जा...