हरदोई, अप्रैल 18 -- पचदेवरा। ग्राम लखनौर में पटौते पर दी गई जमीन के गेहूं को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्राम लखनौर निवासी विमलेश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी लगभग 13 बीघा जमीन गांव के ही रामपाल को 50-50 हिस्सेदारी पर पटौते पर दी थी। फसल तैयार होने के बाद गेहूं की कटाई हो चुकी है, लेकिन उनका हिस्सा अब तक नहीं दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि वह कई बार अपने हिस्से का गेहूं मांगने गया, लेकिन आरोपी हर बार टालमटोल करता रहा। 16 अप्रैल को सुबह करीब 11:30 बजे जब वह पुनः गेहूं लेने पहुंचा तो आरोपी ने देने से साफ इनकार कर दिया और विवाद करने लगा। यह भी पढ़ें- खेत से फसल न काटने देने का आरोप पीड़ित ने पचदेवरा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष शिवना...