चम्पावत, जून 26 -- जगदीश राय, लोहाघाट। गुमदेश क्षेत्र के नाकोट खोलिया गांव के पटोली तोक में रेस्क्यू किए गुलदार की मौत हो गई। गुलदार को गुरुवार को पुरानी गोशाला से रेस्क्यू कर वन विभाग कार्यालय लोहाघाट लाया गया था। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। वन विभाग की टीम ने बीते गुरुवार को पटोली तोक की एक पुरानी गोशाला से गुलदार को रेस्क्यू किया था। शुक्रवार सुबह गुलदार की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तीन दिन पूर्व भवान राम की 17 वर्षीय बेटी रेखा गांव के पास बकरियों को चारा चुगा रही थी। इसी दौरान गुलदार ने एक बकरी को मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान रेखा भी घायल हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद विभाग ने लिए ट्रैप कैमरे लगाए थे। गुरुवार को ट्रैप कैमरे में गुलदार एक पुरानी गोशाला में जाता हु...