समस्तीपुर, दिसम्बर 16 -- शाहपुर पटोरी । पटोरी बाजार में स्टेशन चौक के समीप, पुराना थाना रोड में मंगलवार की अहले सुबह मोबाइल की एक दुकान में भीषण चोरी की घटना हुई। इस घटना में चोरों ने लगभग 10 लाख रुपए मूल्य के कीमती मोबाइल एवं 1.35 लाख रुपए नगद चुरा लिए। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी वीरेंद्र कुमार मेधावी, थानाध्यक्ष अनिल कुमार, पुलिस बल के साथ पहुंचे तथा मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे एवं आसपास के प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है। सभी सीसीटीवी फुटेज में चोरी की घटना पूरी तरह कैद हो चुकी है परंतु अपराधियों ने अपना चेहरा ढ़क रखा है, जिसके कारण उनकी पहचान करने में परेशानी हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुराना थाना रोड में स्टेशन चौक के समीप हसनपुर सूरत टारा निवासी...