हाजीपुर, फरवरी 9 -- पटेढ़ी बेलसर, संवाद सूत्र। बेलसर थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के तीन मामलें सामने आये है। सोमवार को कनीय अभियंता आदर्श के लिखित शिकायत के आधार पर दर्ज की गई तीन लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मामला दर्ज हुआ। बिजली चोरी के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के क्रम में शंकर विंदवाड़ा गांव वार्ड नम्बर 3 में प्रेमचंद पासवान के पुत्र मुकेश पासवान के घर छापेमारी की गयी। जहां बिजली बिल बकाया रहने के कारण बिजली कट कर दी गई थी। लेकिन,चोरी से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। जिससे नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को 5828 रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। वहीं मुजिया गांव के वार्ड नम्बर 10 में शिवशंकर महतो के पत्नी फुलेश्वरी देवी के घर में पूर्व से आपूर्ति बाधित किया गया था पर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाया गया। इससे 19907 रुपय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.