मिर्जापुर, मई 30 -- पटेहरा। क्षेत्र में शुक्रवार भोर में तेज आंधी से बिजली के 15 से अधिक पोल टूट गए। कई लोगों के टिन शेड भी उड़ गए। घर के बाहर खड़ी गाड़ियों पर यूकेलिपटस का पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली के पोल टूटने से सुबह बिजली सप्लाई ठप रही। इससे पहले 13 मई को आंधी में बिजली विभाग की जो क्षति हुई थी। उसे अभी तक विभाग दुरुस्त करने में लगा था। तब तक पुनः आंधी ने पूरी व्यवस्था को चौपट कर दिया। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी तार पर पेड की टहनी गिरने से पांच घंटे बंद रहा सप्लाईआंधी का प्रभाव आंधी इतनी तेज थी की लोगों के घरों व गाड़ियों पर पेड़ गिर गए। पेड़ों के सड़कों के गिरने से मार्ग जाम हो गया। गुरुदेव नगर से दीपनगर पावर हाउस जा रही 33 हजार सप्लाई के पोल भी झुक गया है। पटेहरा कला के फारम मौजा में कोटवा-सिरसी सम्पर्क मार्ग पर कई पेड़ गिर ज...