सिमडेगा, मार्च 5 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। पटेल समाज द्वारा होली का त्योहार पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर शहर के आशा होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पटेल समाज के कई परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का माहौल रंगों, खुशियों और पारंपरिक गीत-संगीत से सराबोर रहा। होली मिलन समारोह में समाज के सभी लोग अपने-अपने घरों से विभिन्न प्रकार के पारंपरिक पकवान लेकर पहुंचे। सभी ने मिलकर एक साथ बैठकर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया और आपसी भाईचारे को मजबूत किया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और प्रेम व सौहार्द का संदेश फैलाया। कार्यक्रम में उपस्थित लोग होली के पारंपरिक गीतों पर झूमते और नाचते नजर आए। मौके पर धर्मेंद्र कुमार, संजीव कुमार, सुबोध कुमार, रंजीत कुमार, रीमा सिन्हा, आशा देव...