समस्तीपुर, मार्च 21 -- जिला खेल और खिलाड़ियों की अनदेखी का गवाह बन रहा है। खासकर फुटबॉल के क्षेत्र में बच्चों और युवाओं की बढ़ती रुचि को मैदान और खेल सामग्री की कमी उत्साह को कम कर रही है। जिला प्रशासन और सरकार की उदासीनता ने समस्तीपुर के खिलाड़ियों को हतोत्साहित कर दिया है। समस्तीपुर के राहुल कुमार नेशनल लेवल पर खेल चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर पर अंडर-19, अंडर-17 व अंडर-14 भी खेल चुके हैं। सहयोग नहीं मिलने के कारण जीविकोपार्जन के लिए काशीपुर चौक पर जेनरल स्टोर की दुकान चलाने को मजबूर हैं। प्रशासन, जनप्रतिनिधि और खेल विभाग से सहयोग मिले तो इन खिलाड़ियों का भविष्य चमक सकता है। हिन्दुस्तान के साथ संवाद के दौरान खिलाड़ियों ने बताया कि समस्तीपुर के फुटबॉल खिलाड़ियों को खेल सामग्री की कमी है। इन बुनियादी संसाधनों के अभाव में न केवल उनके प्रदर्शन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.