रुद्रपुर, जून 11 -- पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के पटेल भवन छात्रावास में बुधवार रात भोजन करने के बाद कई छात्रों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। देर रात करीब तीन बजे छात्रों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी, जिससे छात्रावास में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर बीमार छात्रों को एंबुलेंस के माध्यम से पंतनगर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार रात छात्रावास के मेस में डिनर के दौरान पनीर, चिकन, नान और लच्छा पराठा परोसा गया था। भोजन करने के बाद छात्र अपने-अपने कमरों में चले गए, लेकिन रात में कई छात्रों की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में छात्र उल्टी और दस्त से पीड़ित हो गए।

छात्रों की अस्पताल में भर्ती एक साथ अधिक छात्रों के अस्पताल पहुंचने से वहां बेड कम पड़ गए।...