रांची, जनवरी 24 -- कर्रा, प्रतिनिधि। पटेल बीएड कॉलेज लोधमा में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा के उपरांत सरस्वती विसर्जन समारोह श्रद्धा एवं अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पुष्प, दीप व भोग अर्पित कर ज्ञान और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके बाद भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और एकता की भावना विकसित करते हैं। शुभ मुहूर्त में प्रतिमा का पारंपरिक वाद्य-यंत्रों के साथ तालाब में विसर्जन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...