कानपुर, अप्रैल 12 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित कानपुर क्रिकेट लीग (सीसीएल) टी-20 में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में पटेल प्रापर्टीज ने जीटीबी वॉरियर्स को तीन विकेट से हराया। दूसरे मैच में कानपुर वॉरियर्स ने मेटाडोर फोम एकादश को पांच विकेट से पराजित किया। सप्रू मैदान पर हुए मैच में जीटीबी वॉरियर्स ने 17.2 ओवर में 123 रन बनाए। टीम की ओर से शेख मुश्ताक ने 31 रन, अब्दुल रहमान ने 23 रन, डॉ. चेतन ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में राम सिंह ने चार, विकास भारती और मनिंदर सिंह ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में पटेल प्रापर्टीज ने 19.1 ओवर में सात विकेट पर 124 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से मो. जावेद ने 55 रन, अंकुल चौधरी ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में संतोष गुप्ता व वैभव ने दो-दो विकेट लिया। मो. जावेद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्का...