गिरडीह, अप्रैल 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह पटेल नगर स्थित श्रीराम नगर कॉलोनी में चोरी के बाद घर में आग लगा दिये जाने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना मंगलवार देर रात की बतायी जा रही है। घटना उर्मिला देवी पति स्व. मोहन मंडल के घर में घटित हुई है। चोरी व आगलगी की घटना में हजारों के संपत्ति का नुकसान होने की बात कही जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद बुधवार की सुबह मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, पुअनि संजय कुमार व प्रिनेन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और पूरे मामले की पड़ताल की। यह भी पढ़ें- चंद्रदीप थाना में बंद पड़े घर में हुई लाखों की चोरी पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है। हालांकि अभी तक इस मामले को लेकर मुफस्सिल थाना में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है। पुलिस का कहना है कि आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.