धनबाद, जनवरी 30 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता पटेल चौक पुलिस लाइन के पास गुरुवार की अलसुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। युवक सरायढेला भुईंफोड़ मंदिर के पास स्थित बैंक कॉलोनी का रहने वाला था। मृतक के जख्म को देखकर घरवालों को दुर्घटना पर विश्वास नहीं हो रहा है। दबे जुबान घरवाले साजिश की आशंका जता रहे हैं। मृतक शिवम आनंद (24 वर्ष) अपने दोस्तों के साथ बुधवार की रात घर से निकले थे। घटना सुबह करीब 4.30 बजे की है। वह अपने घर लौट रहे थे। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची धनबाद पुलिस जख्मी हालत में शिवम आनंद को लेकर एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच पहुंची। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। शिवम व्यवसाय करते थे। उनकी मौत से उनके माता-पिता और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल। -- पिता ने कहा- दोस्तों के...