पटेल चौक पर व्यावसायिक इमारत में लगी आग
हल्द्वानी, जून 4 -- हल्द्वानी। शहर के पटेल चौक स्थित एक व्यावसायिक इमारत में बुधवार शाम अचानक आग लग गई। अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। जिस बिल्डिंग में आग लगी उसमें कपड़ों की कई दुकानें और एक बैंक भी संचालित होता है। आग की लपटें काफी देर तक उठती रहीं, जिससे व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। पार्षद प्रेम बेलवाल ने बताया कि लोगों ने तत्काल आग पर काबू पाने की कोशिश की। इसी दौरान हुई बारिश ने भी राहत दी। यह भी पढ़ें- हार्डवेयर दुकान में लगी आग, 80 लाख के नुकसान का अनुमान स्थानीय लोगों की सतर्कता और समय रहते किए गए प्रयासों के चलते बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या बड़ा आर्थिक नुकसान नहीं हुआ। एफएसओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.