बदायूं, मार्च 19 -- बरेली बाईपास स्थित पटेल चौक पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य के चलते भीषण जाम लग गया। सुबह से ही एक तरफ का रास्ता बंद होने के कारण यहां वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रशासनिक अव्यवस्था का आलम यह रहा कि जाम में एक एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रही, घंटों तक जनता जाम में जूझती रही, लेकिन मौके पर न तो स्थानीय पुलिस का कोई कांस्टेबल पहुंचा और न ही ट्रैफिक पुलिस का कोई जवान दिखाई दिया। शहर के मुख्य प्रवेश द्वार पटेल चौक पर बीते कुछ दिनों से सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण के मद्देनजर प्रशासन द्वारा बाईपास के एक हिस्से पर बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। बुधवार सुबह जैसे ही वाहनों का दबाव बढ़ा, पूरा इलाका एक बड़े पार्किंग लॉट में तब्दील हो गया। जाम की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.