पटेल चौक ओवरब्रिज पर अनियंत्रित ट्रक पलटा, चालक घायल
रामगढ़, जून 14 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। शनिवार रात करीब 11:30 बजे पटेल चौक ओवरब्रिज पर एक अनियंत्रित ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। वहीं ट्रक के बीच सड़क पर पलट जाने से ओवरब्रिज पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक रांची की ओर से आ रहा था। पटेल चौक ओवरब्रिज पर चढ़ते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के बाद ओवरब्रिज पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। जाम की स्थिति को देखते हुए वाहनों को ओवरब्रिज के नीचे स्थित सर्विस रोड से निकाला गया। बाद में क्रेन की सहायता से पलटे हुए ट्रक को सड़क से हटाया गया। जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.