भागलपुर, जनवरी 7 -- राम सुंदर उच्च विद्यालय, रामपुर के खेल मैदान में आयोजित पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। इनमें मथुरापुर पंचायत और ओगरी पंचायत की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। पहला मुकाबला अंतिचक और मथुरापुर पंचायत की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर मथुरापुर पंचायत की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अंतिचक पंचायत की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मथुरापुर पंचायत की टीम ने 9.3 ओवर में चार विकेट खोकर 102 रन बनाते हुए मुकाबला जीत लिया। इस मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए रितेश कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने तीन ओवर में मात्र 13 रन देकर पांच विकेट झटके। दूसरा मुकाबला ओगरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.