वाराणसी, मार्च 13 -- रामनगर (वाराणसी), संवाद। पटीहारी मोहल्ले में नाली निर्माण का विवाद गुरुवार को भी नहीं सुलझा। जोनल अधिकारी शिखा मौर्य और प्रवर्तन दल की टीम इस विवाद को सुलझाने के लिए पहुंची। विवाद गहराने पर नगर निगम की टीम खानापूरी कर लौट गई। इस मोहल्ले में सीसी सड़क के निर्माण के दौरान दोनों तरफ नाली का निर्माण होना था। मोहल्ले में कई लोगों ने सड़क पर सीढ़ी और चबूतरा बनाकर अतिक्रमण कर लिया है। जो मकान के पास नाली निर्माण का विरोध कर रहे हैं। जबकि मोहल्लेवालों का कहना है कि सभी का अतिक्रमण हटाया जा रहा है तो कुछ लोगों को क्यों छोड़ा जा रहा है। अब नगर निगम प्रशासन राजस्व विभाग की टीम भेजकर नापी कराएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...