मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। गरहां थाना क्षेत्र के पटियासा में बुधवार की देर रात मद्यनिषेध विभाग और स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर ट्रक पर लोड 535 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। शराब की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मौके से पिकअप भी जब्त की है। बताया जाता है कि पटियासा में ट्रक से शराब की खेप आने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। ट्रक से शराब को तीन पिकअप पर अनलोड किया जा रहा था। पुलिस के पहुंचते ही तस्कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार होली में खपाने के लिए शराब मंगाई थी। पुलिस ने ट्रक और तीनों पिकअप को जब्त कर लिया है। दो दिन पहले पुलिस ने कफेन में नदी किनारे से 2900 लीटर शराब पकड़ी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...