पटियासा पैक्स : 12 पदों के लिए 23 जून को होगा मतदान
मुजफ्फरपुर, जून 1 -- हथौड़ी। बोचहां प्रखंड के पटियासा पैक्स के अध्यक्ष एवं प्रबंधकारिणी समिति सदस्यों के चुनाव की तिथि जारी कर दी गई है। निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ प्रिया कुमारी ने बताया कि 12 पदों के लिए 23 जून को मतदान होगा। 11 से 12 जून तक नामांकन और 13 से 15 जून तक नामांकन की जांच की जाएगी। 16 जून तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद अंतिम प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित कर चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। 23 जून को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा। इसके लिए पटियासा उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में चार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उसी दिन प्रखंड मुख्यालय में मतों की गिनती होगी। कुल 2642 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.