पटियाली में रेलवे की भूमि से 55 यूके लिप्टस के पेड़ काटे
आगरा, जुलाई 31 -- पटियाली क्षेत्र में धिमरियाई गांव के निकट रेलवे की भूमि से यूकेलिप्टस के पेड़ काटने के मामले में आरपीएफ ने कार्रवाई की है। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एक आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस को 55 यूकेलिप्टस के पेड़ों के 187 टुकड़े मिले हैं। क्षेत्र के की-मैन की तहरीर पर आरपीएफ ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की है। गत 28 जुलाई को आरपीएफ को जानकारी मिली कि पटियाली क्षेत्र में धिमरियाई गांव के निकट रेलवे की भूमि से यूके लिप्टस पेड़ों का कटान हुआ है। जानकारी के बाद 29 जुलाई को प्रभारी निरीक्षक पोस्ट कमांडर आरपीएफ कासगंज के नेतृत्व में आरपीएफ, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता रेलपथ, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता कार्य फतेहगढ़ ने घटना स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.