आगरा, मार्च 30 -- परिजनों के अनुसार गत 26 मार्च को पटियाली के मोहल्ला चौक की रहने वाली प्रियंका पत्नी रिंकू शाक्य अपने बेटे रेयांस को लेकर छत पर टहल रही थीं। उसी दौरान बंदरों का झुंड छत पर आ गया। बंदरों के हमले से बचने के दौरान प्रियंका संतुलन खो बैठी औरं छत से नीचे सड़क पर आकर गिरीं। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस घटना में बेटा रेयांस भी घायल हो गया। परिजन प्राथमिक उपचार के बाद प्रियंका को बेहतर उपचार के लिए आगरा ले गए। सोमवार की सुबह उपचार के दौरान प्रियंका की मौत हो गई। मृतका का मायका एटा के थाना नयागांव क्षेत्र के ग्राम गही में है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग पटियाली पहुंच गए। मृतका के भाई सतेंद्र सिंह ने प्रियंका के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ...