आगरा, मार्च 21 -- थाना पुलिस ने शुक्रवार को फर्जी प्रमाण पत्र बनाने की सूचना पर कस्बा पटियाली के गंजडुंडवारा रोड स्थित एक निर्माणाधीन भवन पर छापेमारी की। यहां से पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से बने, अध बने फर्जी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड बरामद किए हैं। इसके अलावा प्रमाण पत्र बनाने के लिए उपयोग में लिए जा रहे उपकरणों को भी कब्जे में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की है। पटियाली सीओ संदीप वर्मा के नेतृत्व में थाना पटियाली पुलिस ने शुक्रवार की सुबह गंजडुण्डवारा रोड पर बनी एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से चार लोगों को गिरफ्तार कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भोले-भाले लोगों से पैसे ठगने व फर्जी आधार कार्ड, सर्टिफिकेट बनाए जाने का खुलासा किया है। पुलिस गिरफ्त में आए आरो...