आगरा, अप्रैल 26 -- कस्बा में डॉ. भीमराव आंबेडकर की शोभायात्रा भव्यता के साथ निकाली गई। स्थानीय लोगों ने शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। रविवार को शोभायात्रा से पूर्व कस्बा नगला खिन्नी स्थित बौद्ध बिहार में वक्ताओं ने डा. आंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर मनोज ने की। रविवार को बसपा नेता जुनैद मियां, भाजपा नेता डा. शिव प्रताप सिंह, ठा. मंजीत सिंह राठौर, प्रधान धीरेंद्र शाक्य व जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह ने संयुक्त रूप से फीताकाटकर किया। शोभायात्रा में करीब एक दर्जन आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। झांकियों में बाबा साहब के जीवन और उनके संघर्षों को दर्शाया गया था। बैंड-बाजों के साथ यात्रा कस्बा के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सुरक्षा ...