आगरा, अप्रैल 4 -- कस्बा के बाईपास रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस समीप स्थित नगर पंचायत के डंपिंग ग्राउंड में शनिवार की दोपहर अज्ञात कारण से आग लग गई। धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के पूरी तरह से शांत होने के बाद ही क्षेत्रीय लोगों ने राहत महसूस की। शनिवार की दोपहर बाद नगर पंचायत के डंपिंग ग्राउंड में पडे कूडे से धुआं उठा। जैसे ही लोगों की नजर धुआं पर पड़ी तो अफरा-तफरी मच गई। लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। डंपिंग ग्राउंड में पडे कूड़े में तेजी से आग चल रही थी। कुछ ही देर में पूरे डंपिंग ग्राउंड में आग फैल गई। जानकारी मिलते ही नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एवं न्यायिक उप जिलाधिकारी अतीश कुमार मौके पर पहुंच गए, दमकल कर्मियों को भी घटन...