आगरा, मार्च 3 -- तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला खना में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। जिससे आधा दर्जन से अधिक झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग की सूचना ग्राम प्रधान जगवीर यादव ने दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार आग की चपेट में आकर साधू सिंह, भूरे व श्रीकृष्ण पुत्रगण अजब सिंह, रामदास पुत्र हेतसिंह, अवनीश पुत्र अहलकार, श्यामा देवी पत्नी धीरेश तथा धीरेश व करू पुत्रगण नौबत सिंह की झोपड़ियां पूरी तरह जल गईं। हादसे में अवनीश का बैल और करू की भैंस भी झुलस गए। पशुपालकों की बुर्जी, बटोरा, कपड़े और अन्य घरेलू सामान आग में स्वाहा हो गया। घटना की सूचना पर प्रशासन हरकत में आया। उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने क्षेत्रीय लेख...