अल्मोड़ा, मार्च 19 -- अल्मोड़ा। पटाल बजाार के रैमजे स्कूल के पास एक पिकअप फंस गई। इससे आधे घंटे तक आवाजाही प्रभावित रही। बाद में रेहड़ी और फड़ों को हटवाकर पिकअप को आगे भेजा जा सका। पटाल बाजार नगर की सबसे व्यस्ततम सड़क में से एक है। यहां सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ती है। इसीलिए यहां वाहनों का संचालन बंद रखा गया है। गुरुवार को एक पिकअप वाहन सामान लेकर मिलन चौकी की ओर निकला था। लेकिन रैमजे इंटर कॉलेज के पास वाहन भीड़-भाड़ के बीच फंस गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...