चमोली, नवम्बर 22 -- भालुओं को भगाने के लिए लोग पटाखे फोड़ रहे हैं और कंटर बजा रहे हैं। ऊंची आवाज तथा सीटी बजा कर भी भालुओं को भगा रहे हैं। भालुओं का इतना खौफ़ है कि रातों को जाग कर ग्रामीण समूहों में इकट्ठा होकर पहरेदारी तक करने को मजबूर हैं। वन विभाग ने भालुओं के आवागमन के प्रभावित गांवों और इससे लगे इलाकों में गश्त बढ़ा दी है। बदरीनाथ वन विभाग के डीएफओ सर्वेश कुमार दूबे ने शुक्रवार को बताया कि जिस क्षेत्र में भालुओं के आने की सूचना मिल रही है। वहां तत्काल वन विभाग की गश्ती टीम भेजी जा रही है। वन विभाग की टीम भी फायर पटाखे जला कर भालुओं को आबादी इलाकों से भगा रही है। नन्दानगर से विजय प्रसाद, कल्पेश्वरी देवी, महिपाल सिंह गुसांई ने बताया धुर्मा, मोख, कुंडी आदि गांवों में भालुओं के आबादी इलाकों में आने से ग्रामीण पटाखे फोड़ कर कंटर बजा कर औ...