नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- 'पटाखे फोड़ने से कई बीमारियां ठीक हो जाती हैं।' यह बयान देकर पश्चिम बंगाल की भाजपा विधायक पापिया अधिकारी निशाने पर आ गईं। दिल्ली एनसीआर सहित पूरे देश में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर के बीच इस तरह के बयान की खूब आलोचना हुई। बयान की वैज्ञानिक प्रामाणिकता पर सवाल उठे तो अब भाजपा विधायक डिफेंस मोड में आ गई हैं। अभिनेत्री से नेता बनीं पापिया अधिकारी से जब उनके विवादित बयान पर सवाल पूछे गए तो उन्होंने इसका जवाब मुस्कुराते हुए दिया। उन्होंने मीडिया पर अपने बयान को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पूर्वजों की कहावत का हवाला देकर ऐसा कहा था। तॉलीगंज सीट से विधायक बनीं पापिया अधिकारी ने हिंदी में सफाई दी। यह भी पढ़ें- खाली पड़ गईं दुकानें; दिल्ली में दिवाली सीजन में कितने करोड़ के जले पटाखे? उन्होंने कह...