बागपत, दिसम्बर 2 -- बागपत। ट्रैफिक पुलिस इन दिनों एक्शन मोड पर है। मंगलवार को उसने पटाखे छोड़ रही बुलेट बाइक का 31 हजार 500 रुपये का चालान काटकर सीज कर दिया। गत दिवस ट्रैफिक पुलिस ने ठेकेदार लिखी स्विफ्ट कार का 25 हजार रुपये और दो बुलेट बाइकों का 30 हजार से अधिक का चालान काटा था। ट्रैफिक इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर वाहनों की जांच का अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस ने एक बुलेट बाइक को रोका। दोघट निवासी बाइक सवार गौरव दिल्ली की ओर से आ रहा था। बाइक में लगा प्रतिबंधित साइलेंसर इतनी तेज आवाज कर रहा था कि दूर तक आवाज गूंज रही थी। पुलिसकर्मी ने बाइक का नो हेलमेट और प्रतिबंधित साइलेंसर के साथ लाइसेंस एक्सपायर होने का चालान किया। टीआई ने बताया कि युवक का कुल 31 हजार 500 रुपये का चालान का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.