रुडकी, दिसम्बर 6 -- रुड़की। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने शनिवार को मोडिफाई साइलेंसर लगाकर पटाखे छोड़ने वाले दोपहिया चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। इसी दौरान एक नाबालिग को पटाखे छोड़ते हुए बुलेट चलाते पकड़ा गया। पुलिस ने उसकी बुलेट को मौके पर ही सीज कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। इस तरह के वाहन को सीज करने के साथ वाहन चालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...