मेरठ, अप्रैल 19 -- दौराला थाना क्षेत्र के एनएच-58 स्थित मटौर गांव के पास रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब पटाखे की चिंगारी से सरसों की तूड़ी के स्टॉक में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, सुमित्रा फार्म हाउस के सामने एक प्लॉट में सरसों की तूड़ी का भंडारण किया गया था। पास ही एक मंडप में सगाई समारोह चल रहा था। इसी दौरान खुशी में छोड़े गए पटाखों की चिंगारी उड़कर सूखी तूड़ी पर जा गिरी, जिससे आग भड़क उठी। यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंप से कुछ दूर पर लगी आग, मचा हड़कंप तेज गर्मी और ज्वलनशील सामग्री के कारण लपटें तेजी से फैलने लगीं। मटौर निवासी जय भगवान ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड...