कौशाम्बी, सितम्बर 1 -- कौशाम्बी, संवाददाता। पिपरी क्षेत्र के चिल्ला शहबाजी गांव में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुई विस्फोट की घटना को पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने गंभीरता से लिया।उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ड्यूटी में घोर लापरवाही और उदासीनता मिलने पर थाना प्रभारी पिपरी विकास सिंह, चायल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित द्विवेदी और पूर्व चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष पाल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया। वहीं, पटाखा फैक्ट्री संचालन से जुड़ी सूचना दर्ज नहीं कराने और कर्तव्यों में लापरवाही पर बीट आरक्षी जितेन्द्र कुमार व आरक्षी कृष्ण कुमार को निलंबित किया गया है। घटना में अन्य विधिक कार्रवाई भी जारी है। यह भी पढ़ें- कौशांबी पटाखा विस्फोट: गुस्साई भीड़ ने फैक्ट्री मालिक के घर बोला हमला, पीछे के दरवाजे से भागा परिवार यह भी पढ़ें- ...