फरीदाबाद, अप्रैल 10 -- नूंह, सरसमल। जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में एक बुलेट बाइक का 33 हजार रुपये का चालान किया गया। पुलिस के अनुसार बड़कली चौक पर चेकिंग के दौरान पटाखा बजाने वाली एक बुलेट मोटरसाइकिल को रोका गया। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर ट्रैफिक थाना मांडीखेड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी चालान किया। अधिकारियों का कहना है कि जिले में सड़क हादसों को कम करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना हेलमेट वाहन चलाना, तेज रफ्तार, ट्रिपल राइडिंग, नाबालिगों द्वारा वाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.